BusinessNews

प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण 

प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण

animal image

Ashoka time’s…30 April 25 

प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से.-2015) ने आज उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी है।

प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट, उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है।

animal image

प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगां तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *